नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Mukesh Sahani Video: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी(VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी की गोरखपुर में पुलिस से बहस हो गई। रविवार को मुकेश सहनी ने गोरखपुर क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई थी। प्रशासन के परमिशन के बगैर मीटिंग में जाने से गोरखपुर पुलिस ने मुकेश सहनी को रास्ते में असुरन के पास रोक दिया। पुलिस ने उन्हें होटल लौटा दिया। इस दौरान मुकेश सहनी और उनके समर्थकों की पुलिस के साथ काफी बहस हुई। वीआईवी चीफ ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कई आरोप लगाए। मुकेश सहनी यूपी में 101 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकालने वाले हैं। इसी संदर्भ में वे गोरखपुर गए थे। सोमवार को वे वहीं से मुंबई लौट जाएंगे। गोरखपुर पुलिस के साथ बहस का मुकेश सहनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है...