VIDEO: बारिश की वजह से परेशान मुंबई, मेयर बोलीं- सब कंट्रोल में; तभी पीछे हो गया कांड
नई दिल्ली, जून 24 -- Mumbai rain: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों भारी बारिश और उसकी वजह से हो रहे जल-भराव की वजह से परेशान हैं। विपक्षी जल भराव के लिए भाजपा की मेयर ऋतु तावड़े पर हमला कर रहा है, तो मेयर भी जगह-जगह जाकर हालात का जायजा ले रही हैं। लेकिन इसी बीच बुधवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसने मेयर और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों को गुस्सा दिला दिया। दरअसल मुंबई के दादर गांधी मार्केट का जायजा ले रहीं ऋतु तावणे के साथ में मीडिया भी मौजूद था। ठीक उसी वक्त एक सख्स गड्ढे में जा गिरा। इसको देखकर मेयर बीएमसी अधिकारियों पर बुरी तरह से भड़कने लगीं। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अगर मुंबई में कहीं भी मैनहॉल खुला मिला, तो सीधे वॉर्ड अधिकारी को सस्पेंड किया जाएगा। बारिश में जल भराव और विपक्ष के हमलों का सामना कर रहीं मेयर का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.