नई दिल्ली, मई 4 -- बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट बसीर अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। इसमें वह बसीर एक लड़के के साथ गुत्थमगुत्थी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बसीर का जिससे झगड़ा हुआ वो कोई पैपराजी था। बसीर के साथ मौजूद स्पिल्ट्सविला कंटेस्टेंट उनकी फीमेल फ्रेंड्स पर वल्गर कमेंट्स किए थे। बता दें कि मामला प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद का है। उसमें ही शिव ठाकरे, रफ्तार, बसीर सहित कई एक्टर्स पहुंचे थे।पोस्ट करने वाले लिखी घटना वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। पोस्ट करने वाले ने लिखा है, बीती रात प्रिंस नरूला के रेस्ट्रॉन्ट की ओपनिंग पार्टी थी। यह वीडियो मीडिया के एक दोस्त से मिला, उसने इसे पोस्ट करके कुछ मिनटों में खुद ही डिलीट कर दिया था। मीडिया पर्सन ने बताया कि कैमरामैन स्पिल्ट्सविला कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी, कियारा...