नई दिल्ली, जून 20 -- मुंबई के सबसे सुरक्षित माने जाने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार को एक तेंदुए के पहुंच जाने से माहौल में डर बैठ गया। CCTV कैमरे में तेंदुए को सीढ़ियों के पास एक आवारा कुत्ते का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। सुबह करीब दो बजे हॉस्टल में घुसे इस तेंदुए ने एक आवारा कुत्ते का शिकार भी किया। इसके बाद वह वहां से चला गया। हालांकि, अब हॉस्टल में रहने वाले लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। शनिवार को सामने आई सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ साफ तौर पर एक कुत्ते का शिकार करता हुआ देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता सीढ़ियों के पास खड़ा होता है। इसके बाद वहां तेंदुआ पहुंचता है दोनों के बीच में थोड़ी देर संघर्ष होता है और फिर तेंदुआ कुत्ते की गर्दन को अपने जबड़े में दबाए फिसलता हुआ वहा...