नई दिल्ली, जुलाई 3 -- बिहार के बेतिया में एक प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार को देखने को मिला। घटना बगहा शहर के वार्ड संख्या-9 की है। दो दिनों से प्रेमी के घर पर धरना दे रही यूपी की युवती शुक्रवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसका दावा है कि युवक ने उसके साथ लव मैरिज किया, काफी दिनों तक पत्नी की तरह रखा और अब छोड़ना चाहता है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा घटना सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते- देखते टावर के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटखौली पुलिस युवती को सुरक्षित थाने लाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- नालंदा में शादी की हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग की हुई थी मौत बताया जाता है कि युवती उत्तर प्र...