नई दिल्ली, फरवरी 3 -- जियो हॉटस्टार के नए रियलिटी शो 'द 50' के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई देखने को मिली। प्रिंस और रजत के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई की कगार पर पहुंच गई। बहस के दौरान प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से कहा, 'जितने शोज तुने किए नहीं हैं, उतने मैं जीतकर आया हूं।' रजत दलाल भड़क गए। उन्होंने कहा, 'देख भाई.सीधी बात इतनी है.यहां गर्मी मत दिखाइयो।' प्रिसं ने कहा, 'मुझे भी मत दिखाइयो।' इसके बाद दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गए। View this post on Instagram A post shared by Filmy Hoon (@filmyhoon2)

प्रिंस नरूला ने कितने शोज जीते हैं? प्रिंस नरूला को 'रिएलिटी शोज का किंग' कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बैक-टू-बैक 4 बड़े रिएलिटी शोज- 'रोडीज X2', 'स्पिल्ट्सविला 8'...