संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP News: यूपी के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैंड ब्रेक न लगने से अचानक बैक हुई थार ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। घर का मुख्य गेट बंद करते समय वह बैक होती कार की चपेट में आई और रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। आनन-फानन परिजन दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। कार के कुचलने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक कटियार ने बताया कि दो अप्रैल को रात करीब आठ बजे वह अपनी थार से घर पहुंचा। 75 वर्षीय दादी सरला ने गेट खोला तो वह गाड़ी लेकर अंदर चला गया। बिना हैंड ब्रेक लगाए गाड़ी से उतर आया। अचानक गाड़ी ने बैक मार दिया और पीछे की ओर ढलान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.