Video: पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे
गोंडा, सितम्बर 7 -- गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में गश्त कर रही PRV टीम पर पथराव और फरसे से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ को सोमवार तड़के करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना छह और सात अगस्त की दरमियानी रात छिरास गांव में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान PRV वाहन पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाए। सूचना पर कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि गिरवर दयाल और शिवदयाल ने पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान फरसे से भी वार किया गया। हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।माफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.