कटिहार, अप्रैल 4 -- Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद भीषण बवाल हो गया। फलका थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल स्टेट हाइवे-77 को जाम किया, बल्कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम को खदेड़-खदेड़ कर पीटा। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए और उपद्रवियों ने एक सिपाही की सरकारी रायफल भी छीन ली। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि भीड़ ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। मृतक की पहचान गोपालपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राकेश को दो दिन पहले बाइक छिनतई के एक मामले में संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह थाने के हाजत में उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे आनन-फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहाँ से उसे सदर अस्पताल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.