पटना, फरवरी 25 -- पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव काफी चर्चा में है। इस बीच इस चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी के इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि वो पटना कॉलेज हॉस्टल में समर्थन मांगने गई थीं। यहां उन्होंने रोते-बिलखते हुए कहा कि कुछ लोग उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि अनुष्का कुमारी रो-बिलख रही हैं। वो कहती है, 'भइया मेरे कैरेक्टर पर कहीं-कोई दाग नहीं है फिर भी लोग कैरेक्टर को लेकर सवाल कर रहा है।' इसपर वहां मौजूद कुछ लड़के कहते हैं कि जब आप भाई बोल दीं दो कैरेक्टर की रक्षा करनाा हमलोगों का काम है। इसके बाद अनुष्का रोते हुए कहती हैं कि...