बलिया, जुलाई 23 -- Balia Video Viral: यूपी के बलिया में 11 हजार वोल्ट ही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनकर भाजपा विधायक केतकी सिंह का पारा चढ़ गया। परिवार में साथ दो मौत पर भड़की भाजपा विधायक सीधे बिजली विभाग पहुंची और विधायक ने हादसे को लेकर अपना गुस्सा अधिकारी पर उतारा। विधायक ने एक्सईएन पंकज भारती का हाथ पकड़कर उन्हें खींचकर घटनास्थल पर लेकर गईं। इस नजारे का वीडियो किसी ने वीडियो में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। सहपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय जनार्दन यादव अपने इकलौते पुत्र 24 वर्षीय राजेश यादव के साथ खेत में जा रहे थे। खेत से करीब दस मीटर पहले ही 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा था। आगे-आगे चल ...