नालंदा, जुलाई 12 -- Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा गांव में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही छबिलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ साल पहले उसके भतीजे को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। 2019 के एक चुनाव में मृतक और आरोपी के परिवार के बीच विवाद हुआ था। मृतक की पहचान केसरी बिगहा गांव निवासी साजो गोप के 45 वर्षीय पुत्र छोटी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है। डी...