Bihar news, जून 11 -- बिहार के जमुई में खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत पर सड़क पर महाभारत हो गया। पुलिस और पब्लिक आमने सामने आ गए। खैरा थाने पर हंगामा पथराव के बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। सड़क जाम कर के तोड़फोड़ और बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ दिया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। नौवीं क्लास की छात्रा सुबह कोचिंग जा रही थी। हाइवा की ठोक से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया तथा दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन में तोड़फोड़ की। हादसे के कारण क्षेत्र में कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृत छात्रा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी मुस्कान कुमारी ...