हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 9 -- यूपी के बदायूं में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद पर मायके जाने से नाराज पति ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मरने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह गांव के एक युवक पर पत्नी को भड़काने का आरोप लगा रहा है। करीब डेढ़ मिनट की वीडियो के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में रहने वाले वाला पंकज 27 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद म्याऊं गौतरा मार्ग पर ई रिक्शा चलाता था। वह शराब का आदी था। जिसको लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। पति के शराब पीकर आने का पत्नी नीलम ने विरोध किया। जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज ...