नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Prashant Kishor: जन सुराज के संयोजक और बांकीपुर उपचुनाव में जेएसपी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी कांतेश मिश्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि बीजेपी के दबाव में एसएसपी ने चुनाव के दिन(30 जुलाई को) जन सुराज के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेवजह डिटेन कर लिया। उन्होंने कहा कि एक आईपीएस इस प्रकार से काम करे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर एसएसपी को राजनीति करना है तो त्यागपत्र देकर मैदान में आ जाए। यह भी कहा कि एक निरा बेवकूफ आदमी बिहार की जनता के साथ मनमानी नहीं कर सकता है। रविवार को प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता बुलाई। उन्होंने कहा कि किस अधिकार से पुलिस ने हमारे नेताओं को घर से अरेस्ट किया? चुनाव खत्म होने के 1 घंटे पहले मतदान कराकर कुछ लोगों को छोड़ा गया। हमारे कई लोगों को शनवार की शाम को छोड़ा गया और कु...