पुणे, मई 27 -- पुणे के बहुचर्चित कल्याणी नगर पोर्शे कार हादसे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में आरोपी विशाल अग्रवाल (नाबालिग के पिता) की जमानत पर रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर एक जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के गुस्से को फिर से भड़का दिया है।वायरल वीडियो में क्या है? हाल ही में विशाल अग्रवाल को अदालत से जमानत मिली थी। कहा जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद अग्रवाल परिवार ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी गले में नोटों की माला पहनकर डांस करते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस या स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा अभी तक आधिकारिक तौर पर इस वीडियो के हालिया होने की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे जमानत मिलने की खुशी से जोड़कर देखा ...