नई दिल्ली, जुलाई 18 -- भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन ने उज़्बेकिस्तान की महिला को मैत्री पुल के पास भारत से नेपाल भागने के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला पिछले करीब एक वर्ष से भारत में बिना वैध वीज़ा के रह रही थी। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कथित रूप से फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया था। एसएसबी सूत्रों के अनुसार 16 जुलाई 2026 की देर शाम एसएसबी के जवानों ने मैत्री पुल पर नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध महिला को नेपाल प्रवेश का प्रयास करते रोका। पूछताछ व दस्तावेजों की जांच में उसके उज्बेकिस्तान निवासी होने की पुष्टि हुयी। उसके पास भारत में रहने का कोई वैध वीज़ा नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वह अपने एक तथाकथित भारतीय मित्र के साथ मुंबई में पिछले एक वर्ष से अवैध रूप से रह रही थी...