पटना, मार्च 8 -- Nishant Kmar Video: पार्टी की औपचारिक तौर पर सदस्यता लेने के साथ ही जनता दल यूनाईटेड ने निशांत कुमार का प्रमोशन शुरू कर दिया है। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के साथ निशांत कुमार के टैलेंट का बखान किया गया है। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में कहा गया है कि बिहार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अब नीतीश कुमार के अनुभव और निशांत कुमार की उर्जा से बिहार का सर्वागिंण विकास होगा। निशांत कुमार की अगुआई में बिहार नया इतिहास रचेगा। राज्य की विकास यात्रा और तेजी से आगे बढ़ेगी। निशांत कुमार की सादगी, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया गया है। रविवार को बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा मोड़ आया जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पिता की पा...