फिरोजाबाद, फरवरी 23 -- यूपी के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह के दौरान नशेबाजों की हरकतों को लेकर कन्या और वर पक्ष में ही मारपीट हो गई। किसी को पता नहीं चला कि शराबी किस पक्ष से हैं और एक-दूसरे से भिड़ गए। मारपीट के दौरान कुर्सियां फेंकने लगें। किसी ने सब्जी फेंकी तो कोई पूड़ियों की कड़ाही का तेल फेंकने लगा। सोमवार को इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था और मैरिज होम संचालक को नुकसान की भरवाई करनी पड़ी। घटना थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल के बीएस पैलेस की है। मैरिज होम में शनिवार की देर रात विजय दिवाकर की बेटी राखी का राजा का ताल की शादी का जश्न चल रहा था। टूंडला का अनिल कुमार बारात लेकर देर रात करीब 10 बजे मैरिज होम में पहुंचा। घराती पक्ष ने आने वाले घरातियों...