मुख्य संवाददाता, सितम्बर 1 -- यूपी के आगरा की एत्मादपुर पुलिस का एक गुडवर्क अब उसके लिए ही परेशानी का सबब बन गया है। पुलिस ने एक युवक को तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। लोग वीडियो को फिल्मी बताते हुए पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने जांच एसीपी एत्मादपुर को सौंपी है। वायरल वीडियो में दो दरोगा एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान तीसरा दरोगा सामने से आता है और युवक की जींस से तमंचा निकालता नजर आता है। इसके बाद उसकी पीछे की जेब से दो कारतूस भी निकाले जाते दिख रहे हैं। मौके पर कुछ ग्रामीण भी मौजूद हैं। वीडियो में युवक किसी तरह का विरोध करता नजर नहीं आता।फिल्मी स्...