बहराइच, सितम्बर 7 -- UP News: युवाओं में रील बनाने का क्रेज इस कदर है कि वह न समय देख रहे हैं और न जगह। इसी क्रम में नया मामला बहराइच से सामने आया है। जहां एक युवक ने थाने के भीतर गाना गाते और शायरी कहते हुए रील शूट करवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही लोग वीडियो शेयर कर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ये मामला मटेरा थाने का है। जहां परिसर में एक युवक ने शायरी कहते हुए रील शूट कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दी। जब यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लगा। तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूर्व में भी एक युवक इसी थाने के गेट पर गाने की रील शूट कर वायरल कर चुका था। बहरहाल अब थाने की संतरी सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया को लेकर जारी एडवायजरी के उल्लंघन पर तमाम सवाल खड़े हो गए है। मटेर...