कटिहार, जुलाई 23 -- नीट एग्जाम में पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहा आन्दोलन बिहार के विभिन्न जिलों में फैल रहा है। बुधवार को पटना में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद गुरुवार को कटिहार में समाहरणालय पर पथराव किया गया। बड़ी संख्या में जुटे युवा प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास पहुंचकर हंगामा किया। गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठी चटकाकर खदेड़ दिया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। परिसर में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। सीसीटीवी देखकर उनकी पहचान की जा रही है। पटना में बुधवार को छात्र आन्दोलन पर लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को बिहार में सड़क और सदन दोनों अखाड़ा बन गया। कटिहार समाहरणालय परिसर के बाहर छात्रों ने ऐसा हंगामा मचाया कि अफरातफरी मच गई।...