Video: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी बैक करना पड़ा भारी, हादसे में गईं चार जान
संवाददाता, जून 29 -- यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को हैरत में डाल दिया। गांव हलगोया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। सभी शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा स्नान कर आ रहे थे। सभी सोनीपत के मंडारा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार की टियागो कार को पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, मां सुदेश और नौ वर्षीय भतीजे शिवांश की मौत हो गई थी। हादसे में 71 वर्षीय सुदेश, उनके बेटे 40 वर्षीय प्रवीण, बहू 37 वर्षीय प्रीति और नौ वर्षीय मासूम शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई थी।हादसे का वीडियो वायरल हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.