उरई, जून 20 -- कुछ दिन पहले बरेली जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को छत से फेंक दिया। इसी तरह का एक मामला अब उरई से सामने आया है। यहां एक युवक दहेज के लिए हैवान बन गया। दहेज की मांग जब पूरी नहीं हुई तो वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। महिला की युवक संग दूसरी शादी थी। महिला के पहले पति से बच्चे भी थे। एक दिन युवक ने पहले बच्चों को घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। मां को छत से फेंके जाने की सूचना बच्चों ने अपने नाना को दी। इसके बाद महिला के पिता ने बेटी को अस्पताल पहुंचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। #WATCH यूपी के उरई में दहेज के लिए एक युवक हैवान बन गया। उसने अपनी बीवी को पहले मारापीटा। इसके बाद उसे छत से नीचे फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.