संवाददाता, सितम्बर 3 -- बिजनौर के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने वन विभाग की कार्रवाई और पिंजरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ बच्चे तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में लगाए गए पिंजरे के अंदर और उसके ऊपर चढ़कर खेलते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि तेंदुए को पिंजरे तक लाने के लिए रखा गया मुर्गा भी गायब मिला। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह नजीबाबाद क्षेत्र के खुशहालपुर मडके गांव का है। हालांकि वन विभाग ने अभी वीडियो में दिख रहे पिंजरे की सटीक जगह की पुष्टि नहीं की है। डिप्टी रेंजर हर गोविंद सिंह ने बताया कि वीडियो नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र का है, लेकिन पिंजरा किस गांव में लगाया गया था, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है।तेंदुए के पिंजरे में बच्चों की मस्त...