औरंगाबाद, अगस्त 2 -- Rohtas EO Murder: रोहतास के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ईओ की हत्या किसी अपराधी ने नहीं बल्कि उनके ड्राइवर ने ही कर दी। पेशाब करने के मामूली विवाद में उसने लोहे के रॉड से मारकर अपने अफसर को मौत के घाट उतार दिया और झूठी कहानी गढ़ दी। डीआईजी विकास वैभव ने जब सीन का रिक्रिएशन कराया तो उसने सच्चाई उगल दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहा रॉड की तलाश की जा रही है। रविवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने विमल कुमार की हुई हत्या के मामले मेंघटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ औरंगाबाद के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एसडीपीओ सुशील कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पूरी घटना क...