Video: टीन के साथ हवा में कई फीट ऊंचा उड़ा युवक, बरेली में आंधी के तांडव का वीडियो वायरल
वरिष्ठ संवाददाता, मई 14 -- यूपी के बरेली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स तेज तूफान के दौरान हवा में उड़ता दिख रहा है। वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में शख्स हवा में उड़ा और फिर कई फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आकर गिरता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़ने वाला शख्स एक टीन को पकड़कर खड़ा था। तेज तूफान के कारण टीन उड़ी और उसी के साथ शख्स भी कई फीट तक हवा में ऊपर उड़ गया। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बरेली में आए तूफान के समय कई इलाकों में पेड़, टीन और अन्य चीजें टूटीं। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स हवा में उड़ता दिख रहा है। वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान नन्हे मिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.