कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 23 -- जमुई में एक नाबालिग लड़के के साथ स्कूटी से जा रही नाबालिग लड़की से हवसी हरकत के एक आरोपी की कोर्ट कैंपस में पिटाई हो गई। कोर्ट में पेशी के बाद जब पुलिस जमुई कांड के आरोपी हरेराम यादव को वापस लेकर जा रही थी तो खुली जगह पर एक वकील ने उसे जोरदार थप्पड़ दे मारा। हरेराम यादव की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वकीलों की आवाज आ रही है। एक वकील कहता सुना जा सकता है कि तुमने जो घटना किया है, उससे पूरा जमुई शर्मसार है। हरेराम यादव पर हाथ चलते ही जमुई कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान वकील आकाश पांडे ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने आरोपी हरेराम यादव को थप्पड़ मारा है। घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिवक्ता आकाश पांडे ने बेहद गुस्से में कहा कि आरोपी ने जैसा घिन...