नई दिल्ली, मई 3 -- बिहार के सीतामढ़ी से बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। जिले में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम 2026 के अवसर पर लखनदेई नदी की सफाई के लिए जिलाधिकारी रिची पांडेय स्वयं मैदान में उतरे। इस विशेष अभियान में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, नगर निगम कर्मी एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम के इस काम की काफी चर्चा हो रही है। इससे प्रेरित होकर कई लोग पार्यावरण संरक्षण के लिए श्रमदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय ने स्वयं श्रमदान कर नदी तट की सफाई की और उपस्थित लोगों से जलस्रोतों की स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखनदेई नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि सीतामढ़ी की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान है। इसकी स्वच्छता हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.