VIDEO: छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होने दिल्ली गए बरेली के प्रोफेसर पर ऐक्शन, कॉलेज से निकाला गया
बरेली, जुलाई 24 -- Bareilly News: बरेली जिले के गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के स्ववित्तपोषित प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को दिल्ली मे हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल होना भारी पड़ गया। प्रोफेसर मोहित जब वापस लौटे तो उन पर तगड़ा ऐक्शन हो गया। प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने प्रोफेसर को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार लगातार शिकायतें मिलने पर प्रबंधन ने डॉ. मोहित पर कार्रवाई की है। वहीं, डॉ. मोहित भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है, उन्हें छात्रों की आवाज उठाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से उनके हितों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने के कारण दुर्भावनापूर्ण तरीके से सेवा से निष्कासित कर दिया गया। वे समाजवादी युवजनसभा के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि महाविद्यालय का प्रबंधन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.