नई दिल्ली, मई 16 -- बिहार के सारण में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। लोगों को हम दिल दे चुके सनम फिल्म की याद आ गई। पति ने अपनी पत्नी का हाथ अपने एक दोस्त के हाथ में सौंप दिया और बच्चे देखते रहे। जिले के मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी गांव में प्रेम, सामाजिक सहमति और पारिवारिक समझौते का यह अनोखा मामला सामने आया है। लेकिन, इस प्रकरण का क्लाइमेक्स बेहद खास रहा जब मां ने बेटी को उसके प्रेमी(दूसरे पति) के साथ चप्पल से पीटते हुए विदा किया। 32 वर्षीय चार बच्चों की मां ज्योति की शादी उसके पति अनूप ने ही अपने दोस्त और महिला के प्रेमी सुजीत दास से शुक्रवार को गांव वालों, परिजनों और पंचायत की मौजूदगी में मंदिर में करा दी। 14 वर्ष पुराने प्रेम संबंध को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार पंचायत की पहल पर शादी के रूप में समाप्त हुआ। इस दौरान महिला के चारों बच्चे भी ...