गोपालगंज, सितम्बर 7 -- बिहार में अपनी कार को चोरी से बचाने के लिए एक शख्स गजब का जुगाड़ लिया। चोरी के डर से इस शख्स ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को घऱ की छत पर रखवा दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आमतौर पर मकान की छत का इस्तेमाल लोग कपड़े सुखाने, गमले रखने या पानी की टंकी लगाने के लिए करते हैं। लेकिन गोपालगंज के मांझागढ़ में एक शख्स ने अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर खड़ा कर दिया। स्कॉर्पियो को क्रेन से छत पर चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं और सुरक्षा के इस अनोखे इंतजाम की चर्चा कर रहे हैं।ड्राइवर के विदेश जाने के बाद बढ़ी चिंता मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव का है। इस गांव के निवासी मनोज यादव ने हाल ही में नई स्कॉर...