नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव पर भड़क गई हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने रिएलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' के सेट पर हैं और पपराजी के सामने पोज दे रहे हैं। पोज देने से पहले एक्टर ने मैनेजमेंट को इशारा किया और वहां बैठे कुत्ते को हटाने को कहा। ऐसे में वहां मौजूद इवेंट स्टाफ ने बेरहमी से घसीटकर कुत्ते को बाहर किया।मलाइका अरोड़ा और खेसाली लाल यादव का विवाद चौंकाने वाली बात ये रही कि ये सब खेसारी लाल की आंखों के ठीक सामने हो रहा था, लेकिन उन्होंने स्टाफ को रोकने के बजाए चुपचाप खड़े होकर पोज देने का इंतजार किया। ये देख मलाइका का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। मलाइका ने पहले इस वीडियो क...