कानपुर, फरवरी 28 -- बार एसोसिएशन लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलों की होली से हुआ। लेकिन बाद में कचहरी में डांस बार बन गया। दरअसल, यहां हिंदी और भोजपुरी गानों पर बार डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं, वकील भी उनके साथ झूमे। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कानपुर कचहरी परिसर में शुक्रवार को होली मिलन समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही कार्यक्रम में मंच पर डांसरों का परफॉर्मेंस शुरू हुआ वैसे ही माहौल उत्साह से भर गया। दर्शकों में मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोग गानों की धुन पर झूमते नजर आए। जैसे ही लोकप्रिय फिल्मी गीत बजा, समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं, सीटियां भी गूंजीं और माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। कई लोग मंच के सामने आकर थिरकते दिखाई दिए। होली मिलन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.