अररिया, अगस्त 8 -- बिहार में एक और घूसखोर अफसर निगरानी के हत्थे चढ़ गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अररिया उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को शनिवार की सुबह 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीएम ने एक सप्लायर से 85 हजार रिश्वत की मांग की थी। आरोपी महाप्रबंधक को निगरानी टीम पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। महाप्रबंधक की गिरफ्तारी शिवपुरी स्थित किराये के आवास से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने इंडस्ट्री के लिए मशीन सप्लायर कमरे आलम से प्रति मशीन पांच प्रतिशत कमीशन की दर से 85 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। दरअसल कमर आलम ने हाल ही में उद्योग विभाग से इंडस...