बलिया, जुलाई 23 -- Balia Video Viral: बलिया में उस समय हड़कंप मच गया जब, भाजपा विधायक केतकी सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। खेत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत से भड़कीं भाजपा विधायक सीधे बिजली विभाग के एक्सईएन के पास पहुंची और उनका हाथ पकड़कर उन्हें घटनास्थल तक खींच लाईं और पीड़िता के सामने लाकर खड़ा कर दिया। बीच सड़क पर बिजली अफसर को विधायक द्वारा ले जाता देखकर किसी ने उनका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। सहपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय जनार्दन यादव अपने इकलौते पुत्र 24 वर्षीय राजेश यादव के साथ खेत में जा रहे थे। खेत से करीब दस मीटर पहले ही 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा था। आगे...