नई दिल्ली, जून 3 -- भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय टेस्ट टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर तय किया है और उन्होंने हाल ही में बैक टू बैक गेम खेले हैं, जिसके कुछ दिन बाद वह टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए उतरेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट न्यू चंडीगढ़ में शनिवार से खेला जाएगा। टीम इंडिया एक्स पर ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभी...