नई दिल्ली, मई 11 -- आईपीएल 2026 में रविवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इतिहास रचते हुए 13 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली। वे युवराज सिंह का 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उर्विल पटेल ने 8 छक्के और दो चौके के साथ 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जेंट्स को चार गेंद शेष रहते ही 204 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके हरा दिया। उर्विल पटेल ने आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जायसवाल के 13 गेंदों में जड़े अर्धशतक की बराबरी की। यह भी पढ़ें- RCB VS MI मैच में तिलक वर्मा का हुआ ब्रेन फेड और फिसल गया मैच,नमन की मेहनत बेकारविराट कोहली भी...