नई दिल्ली, मई 28 -- 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना इस वक्त 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में बिजी हैं। इधर उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला, श्री श्री रविशंकर के सत्संग में पहुंची हैं। आकांक्षा ने श्री श्री रविशंकर से जो सवाल किया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग श्री श्री रविशंकर का जवाब सुन दंग रह गए हैं।मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं. - आकांक्षा सामने आए वीडियो की शुरुआत में आकांक्षा बोलती हैं, 'जय श्री राम गुरुजी। मेरा नाम आकांक्षा चमोला है। मैं मुंबई से हूं। मैं भी एक एक्ट्रेस हूं। मेरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो पब्लिक जज करने लगती है। मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं बहुत खुश हूं और बहुत चुलबुली हूं। आपके प्रोग्राम में आप यही कहते हैं कि आप हमेशा हंसते रहो, आप हमेशा मस्ती में रहो, आप हमेशा खिलखिलाते रहो।...