नई दिल्ली, मई 28 -- UP News: यूपी में बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों ने घर-घर अभियान चलाने का आदेश दिया है। भीषण गर्मी में कटौती से जूझ रहे लोगों के घर पहुंचना बिजली विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों को भारी पड़ रहा है। बलरामपुर में बवाल के बाद अब लखनऊ में दो स्थानों पर बिजली विभाग की टीम पर हमला हुआ है। सबसे भयावह घटना जानकीपुरम जोन के अंतर्गत नहर रोड इलाके में हुई। यहां बिजली चोरी की पुख्ता सूचना मिलने पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (रेड) अशोक कुमार को गिराकर पीटा गया। उन्हें बेलचा से मारा गया। उन्हें पालतू कुत्ते से कटवाया गया। इससे जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं चौपटिया के तंबाकू मंडी में भी बिजली चोरी पकड़ने पर चेकिंग टीम को घेर लिया। उग्र भीड़ ने संविदाकर्मियों ...