पटना, अक्टूबर 26 -- चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ताल ठोक रहे हैं। अनंत सिंह बिहार चुनाव में अपनी जीत का दावा भी कर चुके हैंं। इस बीच अनंत सिंह के जमीन पर धड़ाम से गिरने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह उस वक्त जमीन पर धड़ाम से गिर गए जब वो एक मंच पर अपने समर्थकों से साथ खड़े थे और यह मंच अचानक टूट कर बिखर गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शनिवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा के पूर्वी इलाके में तूफानी जनसंपर्क में व्यस्त थे। डुमरा गांव में अनंत सिंह के लिए विशेष मंच तैयार किया गया था। इस गांव में आने के बाद यहां लोगों ने अनंत सिंह से कहा कि वो मंच पर आकर लोगों को संबोधित करें। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में वक्फ की एंट्री, RJD एमएलसी बोले- तेजस्वी सब बिल फाड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.