नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को सरकार से बड़ी राहत मिली है। कंपनी के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया को घटाकर Rs.87,695 करोड़ से Rs.64,046 करोड़ कर दिया गया है, यानी करीब Rs.23,000 करोड़ की राहत दी गई है, जो कंपनी के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। यह फैसला भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद लिया गया, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए AGR की गणना की समीक्षा करने को कहा गया था। इस राहत से वोडाफोन आइडिया को फिलहाल आर्थिक दबाव से कुछ हद तक राहत मिलेगी, क्योंकि कंपनी पहले से ही भारी कर्ज और कमजोर कैश फ्लो से जूझ रही है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की बत्ती गुल, सेंसेक्स 582 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंदभुगतान समयसीमा में भी बड़ा बदलाव सिर्फ बकाया कम करना ही नहीं, बल्कि भुगत...