हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 13 -- आजमगढ़ जिले के मेंहनगर के गोपालपुर गांव में रविवार को स्मृति द्वार पर विश्व हिंदू परिषद का झंडा उतार कर भीम आर्मी पार्टी का झंडा लगाने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष में ईंट पत्थर चलने गले। बीच बाचाव के लिए पहुंचे, पथराव में दो दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने विवाद को शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शरारती तत्वों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।VHP का झंडा उतारकर भीम आर्मी का लगाने पर बवाल मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर गौतम नगर गोपालपुर गांव के प्रवेश मार्ग पर स्व. बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार बना है। स्मृति द्वार पर पहले से विश्व हिंदू परिषद का केशरिया झंडा लगा हुआ था। कुछ युवकों ने विश्व हिंदू परिषद का झंडा हटाकर वहां भीम आर्मी का झंडा ल...