नई दिल्ली, फरवरी 28 -- साल 2002 में आई हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 रही थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। फिल्म में इतने आला दर्जे का VFX और CGI वर्क किया गया था कि लोग हैरान थे। स्पाइडर मैन के हवा में उड़ने से लेकर उसके फाइट सीक्वेंस तक सभी कुछ इतना असली लग रहा था कि थिएटर्स में लोग रोमांच से भर गए थे। लेकिन इसी फिल्म में एक सीन ऐसा भी था, जिसे देखने पर वो VFX जैसा लगता है, लेकिन यह सीन असल में शूट किया गया था। इसमें ना तो किसी तरह का ग्रीन स्क्रीन और ना ही कोई और कंप्यूटर टेक्नीक इस्तेमाल किया गया था।इस सीन में नहीं किया गया है VFX इस्तेमाल आपको याद होगा कि 'स्पाइडर मैन' मूवी में जब पीटर पार्कर को इस बात का अहसास होता है कि मकड़ी के काटने क...