नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Vedanta Demerger: वेदांता के शेयरों में तगड़ी गिरावट दिख रही है। वेदांता लिमिटेड के शेयर गुरुवार को NSE में स्पेशल प्री-ओपन सेशन में 62 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 289.50 रुपये पर ओपन हुए हैं। माइनिंग सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 773.60 रुपये पर बंद हुए थे। BSE में भी स्पेशल प्री-ओपन सेशन में वेदांता के शेयर 62 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 290.50 रुपये पर ओपन हुए। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 773.25 रुपये पर बंद हुए थे। गिरावट नहीं, एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं वेदांता शेयरवेदांता लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेज गिरावट नहीं आई, बल्कि वेदांता के शेयर एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं। वेदांता ने अपना कारोबार बांटने (डीमर्जर) की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 तय की है। लेकिन, शुक्रवार 1 मई क...