नई दिल्ली, मई 15 -- 15 मई का दिन बेहद खास है। इस दिन शनि जयंती मनाई जाएगी और इसी के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत का कनेक्शन देवी सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अटूट विश्वास और तपस्या के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। तभी से इस व्रत को अखंड सौभाग्य और सुखी शादीशुदा जिंदगी का प्रतीक माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से की पूजा और व्रत करने पर सुहागिन महिलाओं को सुख-समृद्धि, पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा का भी इस दिन विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप करना जरूरी होता है।वट सावित्री पर खास मंत्रों ...