नई दिल्ली, जून 20 -- Vat Saptami Vrat 2026: हिंदू धर्म में वट सप्तमी की पूजा का खास महत्व माना जाता है। इस खास दिन पर वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को श्रद्धा और भक्ति के साथ करती हैं। इस साल वट सप्तमी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाएगी। हालांकि इस बार तिथि को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दरअसल अधिकमास के चलते इस बार वट सावित्री की तिथियों में काफी बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इस साल वट सप्तमी या बड़ साते की पूजा और व्रत किस दिन होगा?क्यों बदली वट सप्तमी की तारीख? आमतौर पर वट सप्तमी और वट सावित्री से जुड़े व्रत ज्येष्ठ के महीने में ही होते हैं। ह...