नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- वास्तु शास्त्र में घर की हर एक दिशा का महत्व बताया गया है। वास्तु कहता है कि अगर घर सही दिशा में बना हो या उसमें रखी चीजों की दिशा सही हो, तो उस घर में हमेशा खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा घर का मुख्य दरवाजा, खिड़कियां और बालकनी की दिशा घर के सुख-समृद्धि पर असर डालती है। इसलिए लोग इन्हें वास्तु के हिसाब से ही बनवाते हैं। कई लोग दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार को अशुभ मानते हैं, लेकिन हर स्थिति में ऐसा नहीं होता। कुछ खास परिस्थितियों में इसके नकारात्मक प्रभाव कम या समाप्त भी हो सकते हैं। यदि दक्षिण दिशा में मुख्य दरवाजा हो, तो कुछ जरूरी वास्तु नियमों का पालन करके उसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। चलिए इससे जुड़े कुछ उपायों के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर में कितनी होनी चाहिए सीढ़िय...