नई दिल्ली, मार्च 6 -- हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता व ग्रह से जुड़ा हुआ है। जिस तरह रविवार का संबंध भगवान सूर्य से है या फिर सोमवार का संबंध भगवान शिव से है। ठीक वैसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना विशेष तौर पर की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कई तरह के उपाय करते हैं। वहीं, मान्यता है कि इस दिन की गई कुछ गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जैसे कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसे शुक्रवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इसे खरीदने से जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। चलिए ऐसे ही एक चीज के बारे में जानते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन नहीं ख...