नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Indoor Plants Vastu Tips: लोग घर का डेकॉर करते वक्त आजकल इनडोर प्लांन्ट भी लगाते हैं। इससे ना सिर्फ माहौल पॉजिटिव सा लगता है बल्कि हर एक कोने में जान सी भर जाती है। हरे-भरे पौधे आंखों को भी सुकून देते हैं और मन को भी शांति मिलती है। लोग डाइनिंग और लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम में भी इनडोर प्लांन्ट रखते हैं लेकिन क्या वास्तु के अनुसार ये सही है? वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेडरूम में पौधा लगाना शुभ होता है या अशुभ? आज इस बारे में जानेंगे। साथ ही बात करेंगे कि इनडोर प्लांन्ट्स को लेकर और क्या-क्या नियम हैं?बेडरूम में पौधे लगाना सही या गलत? बेडरूम का डेकॉर करते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। बात की जाए इनडोर प्लॉन्ट्स की तो वास्तु के हिसाब से बेडरूम में इन्हें रखना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि यहां पर आर्टिफ...